Saturday, 27 July 2019

मध्यप्रदेश / उज्जैन में चामुंडा माता चौराहे पर खड़ी कार में लगी आग, गैस भरने के दौरान हुआ हादसा


  • देवास गेट स्थित पीएचई विभाग के ऑफिस के सामने हुआ हादसा

Papperwale.blogspot.com

Jul 27, 2019, 05:38 PM IST
उज्जैन. देवास गेट स्थित पीएचई विभाग के ऑफिस के सामने शनिवार सुबह एक खड़ी कार में आग लग गई। आग देख क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक आग बुझती कार खाक हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि आग अवैध रूप से कार में गैस भरने के दौरान लगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी अनुसार चामुंडा माताचौराहे पर सुबह एक कार में अवैध रूप से गैस भरने के दौरान आग लग गई। हादसे में कार पूरी तरह जलाकर खाक हो गई। आग की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पंहुची। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है, यदि यहां पर अवैध रूप से गैस भरने का काम होना पाया गया तो एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

कारगिल विजय दिवस /  अक्षय ने शेयर किया तेरी मिट्टी गाते जवानों का वीडियो, लिखा भारत के वीर लाखों सलाम बॉलीवुड डेस्क. अक्षय कुमार ने...