इंटरव्यू / फिल्मों के चुनाव में अक्षय की मदद करती है ट्विंकल, सफल करियर के पीछे पत्नी की सलाह को बताया अहम
बॉलीवुड डेस्क. अक्षय कुमार लगातार बेहतरीन फिल्में दर्शकों के सामने ला रहे हैं। अच्छी फिल्मों की बदौलत उनकी मार्केट वेल्यू में खासा इजाफा हुआ है। इसका नतीजा ये है कि वो फोर्ब्स लिस्ट 2019 के सबसे अमीर सितारों में शामिल हुए हैं। 15 अगस्त को उनकी फिल्म मिशन मंगल रिलीज हो रही है। इस फिल्म से दर्शकों को बहुत उम्मीदेंहैं। एक्टर अपने अच्छे करियर का श्रेय पत्नी ट्विंकल खन्ना को देते हैं।
बेहतर गाइडेंस देती हैं ट्विंकल: अक्षय
- पत्नी के साथ बॉन्डिंग को लेकर अक्षय ने अंग्रेजी अखबार से बात की। उन्होंने बताया- 'ट्विंकल पत्नी होने से पहले मेरी सबसे अच्छी दोस्त हैं। वो मुझे कई चीजों को लेकर सलाह देती है। हालांकि मैं उनसे अपने काम को लेकर ज्यादा चर्चा नहीं करता हूं। लेकिन जब महसूस करता हूं कि मुझे उनकी सलाह की जरूरत है तो उनसे फिल्मों और काम को लेकर चर्चा करता हूं। वो मेरी बातों को ध्यान से सुनती है और मुझे बेहतर गाइडेंस देती हैं।'
- अक्षय ने आगे कहा- 'मेरे करियर को बेहतर बनाने में ट्विंकल की अहम भूमिका रही है। मैं उनसे हर स्क्रिप्ट को लेकर बात नहीं करता हूं। लेकिन फिर भी वो मुझसे बात करती हैं और मैं उनकी बातों को मैं याद रखता हूं। उन्होंने एक बार मुझसे कहा था, कोई जोर जबरदस्ती नहीं है, जो अच्छा लगे करो।'
लगातार फिल्म शूटिंग और प्रमोशन हैं व्यस्त
अक्षय अपने फिल्म मिशन मंगल के प्रमोशन में जुटे हैं। ये फिल्म स्वतंत्रता दिवस पर जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस से टकराएगी। इसके बाद अक्षय लगातार फिल्मों में व्यस्त हैं। वो रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी के साथ लक्ष्मी बॉम्ब, हाउसफुल 4 में व्यस्त हैं। ये सभी इस साल के अंत से अगले साल की पहली छ माही तक रिलीज होंगी।- Contact us on www.russellscott@vivek.com

No comments:
Post a Comment