Monday, 22 July 2019

अपकमिंग / पहले अक्षय और अब विक्की कौशल ने डेट्स की कमी के चलते छोड़ी लैंड ऑफ लुंगी


बॉलीवुड डेस्क. विक्की कौशल तमिल फिल्म वीरम के रीमेक में अजित कुमार की भूमिका निभाने वाले थे। इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं और इसे फरहाद सामजी निर्देशित करेंगे। सूत्रों की माने तो विक्की अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

विकीतीन फिल्मों मेंहैं व्यस्तविकी से पहले ये फिल्म अक्षय कुमार को ऑफर हुई थी। लेकिन व्यस्तता के चलते उन्होंने इस प्रोजेक्ट से अपने हाथ खींच लिए। इसके बादनिर्माता और निर्देशक ने विक्की कौशल को इस फिल्म के लिए चुना। विक्की नेऑफर तोझट से अपना लिया,लेकिन अक्षय की तरह विकी भी डेट्स में उलझ गए और उन्हें फिल्म छोड़नी पड़ी।हालांकि अभीइसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। विकी के पास इस वक्त तख्त, उधम सिंह, सैम मानेक शॉ की बायोपिक जैसी फिल्में हैं। वहीं उनकी हॉरर फिल्म भूत: द हॉन्टेड शिप इस साल नवंबर में रिलीज होने वाली है।

वीरम का पहले भी बन चुका है रिमेक
2014 में आई तमिल फिल्म वीरम की कहानी चार भाईयों के इर्द-गिर्द घूमती है और इसमें तमन्ना भाटिया ने लीड रोल निभाया था। फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिलने के बाद यह कुछ अन्य भाषाओं में डब हुई थी। अब इसका हिंदी रीमेक बनाया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

कारगिल विजय दिवस /  अक्षय ने शेयर किया तेरी मिट्टी गाते जवानों का वीडियो, लिखा भारत के वीर लाखों सलाम बॉलीवुड डेस्क. अक्षय कुमार ने...