नतीजे / रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा जून तिमाही में 7% बढ़कर 10104 करोड़ रुपए हुआ
- 2018 की अप्रैल-जून तिमाही में 9459 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था
- रेवेन्यू 22% बढ़कर रिकॉर्ड 1 लाख 72 हजार 956 करोड़ रुपए पहुंचा
- जियो का मुनाफा 45.6% बढ़कर 891 करोड़ रुपए हुआ
मुंबई. रिलायंस इंडस्ट्रीज को अप्रैल-जून तिमाही में 10,104 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। यह पिछले साल की जून तिमाही के प्रॉफिट से 6.8% ज्यादा है। उस वक्त 9,459 करोड़ रुपए कालाभ हुआ था।
डिजिटल सर्विसेज में 55% रेवेन्यू ग्रोथ
रिलायंस इंडस्ट्रीज का रेवेन्यू बढ़कर रिकॉर्ड 1 लाख 72 हजार 956 करोड़ रुपए हो गया है। यह पिछले साल की जून तिमाही के 1 लाख 41 हजार 699 करोड़ रुपए के रेवेन्यू से 22.1% ज्यादा है। इस साल की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले रेवेन्यू में 12.2% इजाफा हुआ है। डिजिटल और रिटेल बिजनेस में अच्छी ग्रोथ से रेवेन्यू में बढ़ाहै। डिजिटल सर्विसेज रे

वेन्यू में 55% और रिटेल में 48% ग्रोथ दर्जहुई है।
जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले मुनाफा कम
| तिमाही | अप्रैल-जून 2019 | जनवरी-मार्च 2019 | अप्रैल-जून 2018 |
| मुनाफा (रुपए करोड़) | 10,104 | 10,362 | 9,459 |
| रेवेन्यू (रुपए करोड़) | 1,72,956 | 1,54,110 | 1,41,699 |
ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन घटकर 8.1 डॉलर प्रति बैरल रह गया
| तिमाही | जीआरएम (डॉलर/बैरल) |
| अप्रैल-जून 2019 | 8.1 |
| जनवरी-मार्च 2019 | 8.2 |
| अप्रैल-जून 2018 | 10.5 |
टेलीकॉम बिजनेस जियो का मुनाफा 45.6% बढ़कर 891 करोड़ रुपए हो गया है। पिछले साल की जून तिमाही में 612 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था। तिमाही आधार पर मुनाफा 6.1% बढ़ा है। इस साल की जनवरी-मार्च तिमाही में 840 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था।
Contact us on www.russellscott@vivek.com

Hi sir
ReplyDeleteReally awesome news thanks
ReplyDeleteKnowledgeable news
ReplyDelete