Saturday, 20 July 2019

नतीजे / रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा जून तिमाही में 7% बढ़कर 10104 करोड़ रुपए हुआ


  • 2018 की अप्रैल-जून तिमाही में 9459 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था
  • रेवेन्यू 22% बढ़कर रिकॉर्ड 1 लाख 72 हजार 956 करोड़ रुपए पहुंचा
  • जियो का मुनाफा 45.6% बढ़कर 891 करोड़ रुपए हुआ

Papperwale.blogspot.com

Jul 19, 2019, 
मुंबई. रिलायंस इंडस्ट्रीज को अप्रैल-जून तिमाही में 10,104 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। यह पिछले साल की जून तिमाही के प्रॉफिट से 6.8% ज्यादा है। उस वक्त 9,459 करोड़ रुपए कालाभ हुआ था।

डिजिटल सर्विसेज में 55% रेवेन्यू ग्रोथ
रिलायंस इंडस्ट्रीज का रेवेन्यू बढ़कर रिकॉर्ड 1 लाख 72 हजार 956 करोड़ रुपए हो गया है। यह पिछले साल की जून तिमाही के 1 लाख 41 हजार 699 करोड़ रुपए के रेवेन्यू से 22.1% ज्यादा है। इस साल की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले रेवेन्यू में 12.2% इजाफा हुआ है। डिजिटल और रिटेल बिजनेस में अच्छी ग्रोथ से रेवेन्यू में बढ़ाहै। डिजिटल सर्विसेज रे
वेन्यू में 55% और रिटेल में 48% ग्रोथ दर्जहुई है।
जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले मुनाफा कम
तिमाहीअप्रैल-जून 2019जनवरी-मार्च 2019अप्रैल-जून 2018
मुनाफा (रुपए करोड़)10,10410,3629,459
रेवेन्यू (रुपए करोड़)1,72,9561,54,1101,41,699
ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन घटकर 8.1 डॉलर प्रति बैरल रह गया
तिमाहीजीआरएम (डॉलर/बैरल)
अप्रैल-जून 20198.1
जनवरी-मार्च 20198.2
अप्रैल-जून 201810.5
टेलीकॉम बिजनेस जियो का मुनाफा 45.6% बढ़कर 891 करोड़ रुपए हो गया है। पिछले साल की जून तिमाही में 612 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था। तिमाही आधार पर मुनाफा 6.1% बढ़ा है। इस साल की जनवरी-मार्च तिमाही में 840 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था।


3 comments:

कारगिल विजय दिवस /  अक्षय ने शेयर किया तेरी मिट्टी गाते जवानों का वीडियो, लिखा भारत के वीर लाखों सलाम बॉलीवुड डेस्क. अक्षय कुमार ने...