आंध्रप्रदेश / किसान को 60 लाख रु. का हीरा मिला, नासमझी में 5 तोला सोना और 13.5 लाख रु. में बेचा
- कुरनूल जिले में हीरा मिलने की यह दूसरी घटना है, पुलिस मामले की जांच कर रही है
- पिछले महीने 12 जून को एक गड़ेरिए को 8 कैरेट का हीरा मिला था, जो 20 लाख में बिका था
हैदराबाद . आंध्रप्रदेश के कुरनूल जिले के गोलावनेपल्ली निवासी एक किसान को खेत में जुताई के दौरान 60 लाख रुपए का हीरा मिला। नासमझी में गरीब किसान ने हीरे को एक स्थानीय व्यापारी अल्लाह बख्स को बेच दिया। इसके बदले व्यापारी ने किसान को 5 तोला सोनाऔर 13. 5 लाख रुपए नकद दिए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
पुलिस का कहना है, "हीरे के कैरेट, रंग और वजन के बारे में पता किया जा रहा है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।"कुरनूल जिले में यह दूसरी घटना है, जब किसी को हीरा मिला हो। इससे पहले 12 जून को एक गड़ेरिए को 8 कैरेट का हीरा मिला था, जो 20 लाख में बिका था।
बारिश में बढ़ जाती हीरे की तलाश
- कुरनूल जिला हीरा उत्पादन के लिए काफी चर्चित है। यहां जोनागिरी, तुग्गाली, मडि्डकेरा, पगिडिराई, पेरावली, महानंदी और महादेवपुरम जैसे कई गांवों में बारिश के दौरान हीरे की खोज बढ़ जाती है।
- हीरे के लिए कुरनूल में आसपास के गांवों और जिलों के अलावा दूसरे राज्यों से भी लोग आते हैं। इनमें बड़े पैमाने पर कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र के लोग होते हैं। कारण, बारिश से मिट्टी बह जाती है, ऐसे में हीरे सतह पर आकर चमकने लगते हैं। जिससे इन्हें खोजना आसान हो जाता है।
हीरे को लेकर मान्यता
हीरा पाए जाना वाला क्षेत्र सर्वनारासिम्हा स्वामी मंदिर के आसपास का है। यह मंदिर सिरिवेला मंडल मुख्यालय के अधीन है। लोगों में मान्यता है कि विजयनगर साम्राज्य के कृष्णदेवराय और उनके मंत्री तिमारासु ने जमीन के नीचे खजाना छुपाया था।- Email address www.russellscott@vivek.com

No comments:
Post a Comment