Saturday, 20 July 2019

सर्वे / भारत में 32% विदेशी कर्मचारी सालाना 70 लाख सैलरी पाते हैं, अन्य देशों में 18% ही इतना कमा पाते हैं

  • प्रतीकात्मक फोटो।प्रतीकात्मक फोटो।

  • एचएसबीसी-यूगव एक्सपैट सर्वे में 18 हजार से ज्यादा कर्मचारियों से बात की गई
  • विदेशी कर्मचारियों के बीच भारत की लोकप्रियता बढ़ी, ज्यादा सैलरी और कम खर्च कारण 
  • 48% विदेशी कर्मचारी मानते हैं कि भारत में काम करना उनके करियर के लिए बेहतर

Papperwale.blogspot.com

Jul 20, 2019, 
नई दिल्ली.भारतीय अर्थव्यवस्था अब विदेशी प्रोफेशनल्स को काम करने के लिए लुभा रही है। भारत में काम करने वाले करीब आधे (48%) विदेशी कर्मचारी मानते हैं कि भारत आने का फैसला उनके करियर के लिए फायदेमंद रहा और यहां उन्हें ज्यादा संतुष्टि मिली।
दुनिया के अन्य देशों में काम करने वाले 42% विदेशी कर्मचारी ही ऐसा मानते हैं। भारत में काम करने वाले 32% विदेशी कर्मचारियों की सालाना सैलरी 1 लाख डॉलर (करीब 70 लाख रुपए) या इससे ज्यादा है। अन्य देशों में 18% विदेशी कर्मचारियों की सैलरी ही इस लेवल की है।

58% विदेशी कर्मचारी यहां नई स्किल सीखते हैं
यहां काम करने वाले आधे से अधिक (करीब 58%) विदेशी कर्मचारी कहते हैं कि भारत में उन्होंने नई स्किल सीखी। इस वजह से उनके करियर का ग्राफ ऊपर गया। प्रोमोशन पाने के लिए लिहाज से भी भारत अच्छा देश माना जाने लगा है। 29% विदेशी मानते हैं कि उन्हें भारत आने के बाद से तेजी से प्रोमोट किया गया।

जीवन यापन सस्ता होने से खर्च करने की क्षमता ज्यादा
भारत में विदेशी कर्मचारियों की सैलरी में भी तेज इजाफा हुआ है। सर्वे के मुताबिक औसतन बढ़ोतरी 24% की रही है। साथ ही 48% विदेशी कर्मचारियों का मानना है कि भारत में उनके पास खर्च करने के लिए ज्यादा पैसे होते हैं। ऐसा भारत में कॉस्ट ऑफ लिविंग विकसित देशों की तुलना में काफी कम होने की वजह से होता है।

भारतीय प्रोफेशनल्स के बाहर जाने से बढ़े हैं मौके
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय प्रोफेशनल्स विदेश में काम करने के लिए ज्यादा इच्छुक होते हैं। फाइनेंशियल सेक्टर के 24%, हेल्थ सेक्टर के 11% और इंजीनियरिंग सेक्टर के 11% भारतीय प्रोफेशनल विदेश जाना चाहते हैं। इस कारण भारत में विदेशी प्रोफेशनल्स के लिए भारत में काम करने के ज्यादा मौके बन रहे हैं।

दुनिया के 163 मार्केट में किया गया यह सर्वे
एचएसबीसी इंडिया के रिटेल बैंकिंग हेड रामकृष्णन एस ने बताया कि दुनिया के 163 मार्केट के 18,059 एक्सपैट्स से बात कर रिपोर्ट तैयार हुई है। जहां तक भारतीय एक्सपैट्स की बात है तो वे ब्रिटेन, अमेरिका और यूएई को प्राथमिकता देते हैं। वे ऐसा करियर को बूस्ट देने, जीवन स्तर को बेहतर बनाने और आय में इजाफा करने के मकसद से करते हैं।

Papperwale.blogspot.com

No comments:

Post a Comment

कारगिल विजय दिवस /  अक्षय ने शेयर किया तेरी मिट्टी गाते जवानों का वीडियो, लिखा भारत के वीर लाखों सलाम बॉलीवुड डेस्क. अक्षय कुमार ने...