नतीजे / मारुति का मुनाफा अप्रैल-जून में 32% घटकर 1377 करोड़ रहा, लगातार चौथी तिमाही में कम हुआ
- वाहन बिक्री 18% घटने और खर्च बढ़ने की वजह से मुनाफा घटा
- पिछले साल की जून तिमाही में 2015 करोड़ रु का प्रॉफिट हुआ था
नई दिल्ली. देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति का मुनाफा अप्रैल-जून में 31.67% घटकर 1,376.8 करोड़ रुपए रह गया। बिक्री में कमी और खर्च बढ़ने की वजह से मुनाफे पर असर हुआ है। पिछले साल की जून तिमाही में 2,015.1 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था। कंपनी ने शुक्रवार को नतीजे घोषित किए। कंपनी का मुनाफा लगातार चौथी तिमाही में कम हुआ है।
घरेलू बाजार में बिक्री 19% घटी
रेवेन्यू 14% घटकर 18,738.8 करोड़ रुपए रह गया है। 2018 की जून तिमाही में 21,813.8 करोड़ रुपए था। कुल वाहन बिक्री में 17.9% कमी आई है। इस साल अप्रैल-जून में कंपनी ने 4 लाख 2 हजार 594 वाहन बेचे। घरेलू बाजार में बिक्री 19.3% घटकर 3 लाख 74 हजार 481 यूनिट रह गई है।
मारुति के शेयर में 1% बढ़त
बीएसई पर शेयर 0.78% ऊपर 5,805.55 रुपए पर बंद हुआ। एनएसई पर 1.10% बढ़त के साथ 5,820 रुपए पर क्लोजिंग हुई। कंपनी ने शेयर बाजार में कारोबार के दौरान नतीजे घोषित किए
बीएसई पर शेयर 0.78% ऊपर 5,805.55 रुपए पर बंद हुआ। एनएसई पर 1.10% बढ़त के साथ 5,820 रुपए पर क्लोजिंग हुई। कंपनी ने शेयर बाजार में कारोबार के दौरान नतीजे घोषित किए
Email address www.russellscott@vivek.com

No comments:
Post a Comment