Monday, 22 July 2019

कश्मीर/ / सेना प्रमुख ने धोनी का आग्रह मंजूर किया, पैराशूट रेजीमेंट में दो महीने ट्रेनिंग कर सकेंगे


  • सेना ट्रेनिंग के दौरान महेंद्र सिंह धोनी को किसी सक्रिय ऑपरेशन में शामिल नहीं करेगी
  • धोनी को इंडियन टेरिटोरियल आर्मी ने 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक दी थी
  • धोनी ने वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जाने का फैसला किया, वह अगले दो महीने का वक्त सेना को देंगे

Papperwale.blogspot.com

Jul 22, 2019, 
खेल डेस्क. सेना प्रमुख बिपिन रावत ने लेफ्टिनेंट कर्नल क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी केट्रेनिंग के आग्रह को मंजूर कर लिया है। सेना के सूत्र ने रविवार को बताया कि धोनी अब दो महीने के लिए पैराशूट रेजीमेंट में ट्रेनिंग कर सकेंगे। इससे पहले धोनी ने बीसीसीआई को बता दिया था कि वे वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जा पाएंगे, क्योंकि वे अगले दो महीने का वक्त सेना को देंगे। रविवार को भारतीय टीम का ऐलान हो गया, जिसमें धोनी के नहीं चुना गया।
धोनी को इंडियन टेरिटोरियल आर्मी ने 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक दी थी। सूत्रों की मानें तो सेना प्रमुख की अनुमति के बाद धोनी जम्मू-कश्मीर में होने वाली पैराशूट रेजीमेंट की ट्रेनिंग का भी हिस्सा हो सकते हैं। सेना धोनी को किसी सक्रिय ऑपरेशन में शामिल नहीं करेगी।

‘धोनी संन्यास का फैसला लेने में सक्षम हैं’
भारतीय टीम को वेस्टइंडीज दौरे पर तीन टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। बीसीसीआई के चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने धोनी को टीम में शामिल नहीं किए जाने पर कहा कि धोनी इस दौरे के लिए उपलब्ध नहीं थे। वे खुद इस दौरे में शामिल नहीं होना चाहते। प्रसाद ने धोनी के संन्यास के सवाल पर कहा कि यह उनका निजी फैसला है। धोनी संन्यास का फैसला लेने में सक्षम हैं।

धोनी ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में अर्धशतक लगाया था
धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को वर्ल्ड कप, टी-20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जिताई है। इस साल वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 रन बनाए थे। धोनी और रवींद्र जडेजा ने 116 रन की साझेदारी कर जीत की उम्मीद जगाई थी। धोनी की इस पारी को सराहा गया था। हालांकि, भारत यह मैच हार गया।
धोनी ने भारत के लिए 350 वनडे, 90 टेस्ट, 98 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने 10,773 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 50 से ज्यादा रहा। टेस्ट मैचों में धोनी ने 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए हैं।
Email address  www.russellscott@vivek.com

No comments:

Post a Comment

कारगिल विजय दिवस /  अक्षय ने शेयर किया तेरी मिट्टी गाते जवानों का वीडियो, लिखा भारत के वीर लाखों सलाम बॉलीवुड डेस्क. अक्षय कुमार ने...