एशेज सीरीज / टेस्ट क्रिकेट में पहली बार जर्सी पर खिलाड़ी का नाम और नंबर होगा
- इंग्लैंड क्रिकेट ने ट्विटर पर कप्तान जो रूट की एशेज की जर्सी में फोटो शेयर की
- ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 1 अगस्त से एशेज सीरीज शुरू होने वाली है
- इस एशेज सीरीज से सब्स्टिट्यूट खिलाड़ियों से संबंधित नया नियम भी लागू होगा
खेल डेस्क. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 1 अगस्त से होने वाली एशेज सीरीज में पहली बार खिलाड़ियों की जर्सी पर उनका नाम और नंबर लिखा होगा। यह टेस्ट क्रिकेट में भी पहली बार आया है, जो एशेज से लागू किया गया। अब तक सिर्फ वनडे और टी-20 में ही ऐसा होता रहा है, लेकिन अब फैंस को टेस्ट में भी जर्सी के पीछे खिलाड़ी का नाम और नंबर दिखाई देगा।
इंग्लैंड क्रिकेट ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने ट्विटर पर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट की एशेज की जर्सी में फोटो शेयर की। जर्सी पर पीछे की तरफ खिलाड़ी का नाम रूट और नंबर 66 लिखा है। बोर्ड ने ट्वीट किया, ‘‘टेस्ट शर्ट के पीछे खिलाड़ी का नाम और नंबर।’’

No comments:
Post a Comment