Saturday, 20 July 2019

मप्र / अब शेर और बाघ को भी ले सकेंगे गोद, ऐसे लोगों की सफारी में जाने पर फीस में मिलेगी छूट

  • प्रतीकात्मक फोटो।प्रतीकात्मक फोटो।
1
2
3

  • व्हाइट टाइगर सफारी एंड जू के वन्यजीवों को एक महीने से एक साल के लिए गोद लिया जा सकेगा
  • वन्यप्राणी एडाप्सन स्कीम का सफारी प्रबंधन ने राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा
     

Papperwale.blogspot.com

Jul 20, 2019, 
सतना (मध्यप्रदेश).आने वाले दिनों में लोग अपनी पसंद के वन्यजीवों को गोद ले सकेंगे। यह योजना व्हाइट टाइगर सफारी एंड जू में मौजूद वन्यजीवों पर लागू होगी। इस सम्बंध में सफारी प्रबंधन ने वन मंत्रालय मध्यप्रदेश शासन को विस्तृत प्रस्ताव बनाकर भेजा है। उम्मीद की जा रही है कि शीघ्र ही इसकी अनुमति भी मिल जाएगी। प्रस्ताव के मुताबिक वन्यप्राणी अंगीकार योजना में वह लोग शामिल हो सकेंगे, जो वन्यजीवों के भोजन आदि पर होने वाले खर्च को बहन करेंगे।

सफारी प्रबंधन की ओर से वन्यप्राणियों के भोजन औररख-रखाव पर होने वाले व्यय का आकलन प्रस्ताव के साथ भेजा गया है। अंतिम निर्णय राज्य शासन को ही करना है। इस बारें में वन संरक्षक राजीव मिश्र ने बताया, ‘‘वन्यप्राणी एडाप्सन स्कीम के लिए प्रदेश शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। जैसे ही मंजूरी मिलेगी, योजना अमल में आ जाएगी।’’
फीसमिलेगी छूट
वन्यप्राणियों गोद लेने वालों को सफारी प्रबंधन कुछ सुविधाएं देगा। मसलन ऐसे लोग समय-समय पर अपने परिवार जनों, अतिथियों को लेकर सफारी औरजू का भ्रमण करा सकेंगे, उनको तय शुल्क में छूट रहेगी। कोई भी व्यक्ति एक माह से लेकर एक वर्ष तक के लिए वन्यप्राणी अंगीकार योजना का सदस्य बन सकेगा, यह उस व्यक्ति की इच्छा पर निर्भर होगा।
किस वन्यजीव पर कितना खर्च
प्रजाति वार्षिक         दैनिक 
टाइगर4 लाख 14 हजार   1150 रुपए 
लायन4 लाख 14 हजार1150 रुपए 
तेंदुआ1 लाख 65600 450 रुपए 
भालू1 लाख 8 हजार 300 रुपए 
थामिन डियर90 हजार250 रुपए 
चीतल36 हजार100 रुपए 
कृष्ण मृग36 हजार     100 रुपए 
चिंकारा   36 हजार 100 रुपए 
हॉग डियर   36 हजार   100 रुपए 
सांभर90 हजार       250 रुपए 
नील गाय90 हजार 250 रुपए 
बारहसिंगा90 हजार   250 रुपए 
गौर   3 लाख800 रुपए 
भेंड़की20 हजार60 रुपए 
जंगली सुअर   54 हजार150 रुपए 

Contact us on www.russellscott@vivek.com

No comments:

Post a Comment

कारगिल विजय दिवस /  अक्षय ने शेयर किया तेरी मिट्टी गाते जवानों का वीडियो, लिखा भारत के वीर लाखों सलाम बॉलीवुड डेस्क. अक्षय कुमार ने...