Saturday, 27 July 2019

कारगिल विजय दिवस / अक्षय ने शेयर किया तेरी मिट्टी गाते जवानों का वीडियो, लिखा भारत के वीर लाखों सलाम


बॉलीवुड डेस्क.अक्षय कुमार ने कारगिल विजय दिवस पर भारतीय सेना के जवानों को सैल्यूट करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में सैनिक, अक्षय की फिल्म केसरी के तेरी मिट्‌टी गाने की तर्ज पर गाते नजर आ रहे हैं। अक्षय ने लिखा है- इस वीडियो ने मेरा दिन बना दिया। जब आपका एक छोटा सा योगदान लोगों तक पहुंचता है तब यह हकीकत में पूरा होता है। इसके अलावा और क्या चाहिए। हमारे भारत के वीरों पर लाखों सलाम।
भारत के वीर के लिए सक्रिय : अक्षय कुमार ने अपने पोस्ट में भारत के वीर का जिक्र किया है।भारत के वीर गृह मंत्रालय द्वारा बनाईएक ट्रस्ट है, जिसके 7 ट्रस्टी में से अक्षय कुमार भी एक हैं। इस ट्रस्ट का उद्देश्य सीएपीएफ जवानों के परिजन को मदद पहुंचाना है। जिसमें देश के आम नागरिक भी आसानी से हेल्प कर सकते हैं। अक्षय ने यह पोस्ट उस दिन किया है जिस दिन 1999 में भारतीय सेना ने कारगिल पर विजय पाई थी।

नए भारत कुमार हैं अक्षय : खिलाड़ी से भारत कुमार तक का सफर तय करने में अक्षय कुमार ने कई फिल्में की हैं। अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों, हॉलीडे, बेबी जैसी कई फिल्मों के कारण उन्हें भारत कुमार का खिताब मिल चुका है। अक्षय की पिछली फिल्म केसरी थी, जिसमें सारागढ़ी के युद्ध के हवलदार ईशर सिंह का रोल निभाया था। अगली फिल्म मिशन मंगल है, जो भारत के मार्स ऑर्बिटर मिशन की सफलता की कहानी दिखाएगी। मिशन मंगल 15 अगस्त को रिलीज हो रही है।
Email address www.russellscott@vivek.com

नतीजे / मारुति का मुनाफा अप्रैल-जून में 32% घटकर 1377 करोड़ रहा, लगातार चौथी तिमाही में कम हुआ



  • वाहन बिक्री 18% घटने और खर्च बढ़ने की वजह से मुनाफा घटा 
  • पिछले साल की जून तिमाही में 2015 करोड़ रु का प्रॉफिट हुआ था

Papperwale.blogspot.com


Jul 26, 2019, 
नई दिल्ली. देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति का मुनाफा अप्रैल-जून में 31.67% घटकर 1,376.8 करोड़ रुपए रह गया। बिक्री में कमी और खर्च बढ़ने की वजह से मुनाफे पर असर हुआ है। पिछले साल की जून तिमाही में 2,015.1 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था। कंपनी ने शुक्रवार को नतीजे घोषित किए। कंपनी का मुनाफा लगातार चौथी तिमाही में कम हुआ है।
घरेलू बाजार में बिक्री 19% घटी
रेवेन्यू 14% घटकर 18,738.8 करोड़ रुपए रह गया है। 2018 की जून तिमाही में 21,813.8 करोड़ रुपए था। कुल वाहन बिक्री में 17.9% कमी आई है। इस साल अप्रैल-जून में कंपनी ने 4 लाख 2 हजार 594 वाहन बेचे। घरेलू बाजार में बिक्री 19.3% घटकर 3 लाख 74 हजार 481 यूनिट रह गई है।
मारुति के शेयर में 1% बढ़त
बीएसई पर शेयर 0.78% ऊपर 5,805.55 रुपए पर बंद हुआ। एनएसई पर 1.10% बढ़त के साथ 5,820 रुपए पर क्लोजिंग हुई। कंपनी ने शेयर बाजार में कारोबार के दौरान नतीजे घोषित किए 
Email address  www.russellscott@vivek.com

मध्यप्रदेश / उज्जैन में चामुंडा माता चौराहे पर खड़ी कार में लगी आग, गैस भरने के दौरान हुआ हादसा


  • देवास गेट स्थित पीएचई विभाग के ऑफिस के सामने हुआ हादसा

Papperwale.blogspot.com

Jul 27, 2019, 05:38 PM IST
उज्जैन. देवास गेट स्थित पीएचई विभाग के ऑफिस के सामने शनिवार सुबह एक खड़ी कार में आग लग गई। आग देख क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक आग बुझती कार खाक हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि आग अवैध रूप से कार में गैस भरने के दौरान लगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी अनुसार चामुंडा माताचौराहे पर सुबह एक कार में अवैध रूप से गैस भरने के दौरान आग लग गई। हादसे में कार पूरी तरह जलाकर खाक हो गई। आग की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पंहुची। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है, यदि यहां पर अवैध रूप से गैस भरने का काम होना पाया गया तो एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Wednesday, 24 July 2019

मप्र / स्कूलों में शुरू होंगे ब्रिज कोर्स लगेंगे 80 मिनट के 3 पीरियड


  • स्टूडेंट्स को तीन कैटगरी में बांटा जाएगा, कमजोर छात्रों पर विशेष फोकस 

Papperwale.blogspot.com

Jul 24, 2019,
भोपाल। बोर्ड परीक्षा में निरंतर गिरता रिजल्ट और शिक्षा का अधिकार अधिनियम के बाद छात्र-छात्राओं का पढ़ाई में रुचि न होना। यह कुछ ऐसी परेशानियों हैं जिनके कारण शासकीय स्कूलों में शिक्षा का स्तर खराब हो रहा है। अब माध्यमिक शिक्षा मंडल ने स्कूलों में शिक्षा का स्तर बेहतर करने के लिए पुरानी परीक्षाओं के मूल्यांकन के मुताबिक छात्र-छात्राओं को 3 कैटेगरी में बांटने का निश्चय किया है।
इनमें ए कैटेगरी में वह छात्र-छात्राएं रहेंगे, जो सभी विषय में बेहतर है। दूसरी कैटेगरी में उन स्टूडेंट्स को शामिल किया जाएगा, जो औसत हैं और तीसरी कैटेगरी में ऐसे छात्र-छात्राएं रहेंगे जो दो लेकर तीन विषय में काफी कमजोर हैं। अब ऐसे छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा विभाग की ओर से 40 की वजह है 80-80 मिनट के तीन पीरियड होंगे। इससे इनका शिक्षा का स्तर बेहतर होगा। साथ ही यह स्कूल और बोर्ड एक्जाम में बेहतर परिणाम दे पाएंगे। इसलिए ब्रिज कोर्स की शुरुआत शिक्षा विभाग की ओर से अगस्त से होगी।

इनका मिलेगा प्रशिक्षण
80 मिनट के पीरियड में 20 मिनट विषय , 20 मिनट प्रारंभिक ज्ञान, 20 मिनट टेस्ट और आखिरी के 20 मिनट शिक्षक विद्यार्थियों के साथ विषय पर ही शिक्षक चर्चा करेंगे। इसमें अक्षर ज्ञान, बारहखड़ी, मात्राओं के साथ हिंदी पढ़ना सिखाया जाएगा। अंग्रेजी विषय में भी यही किया जाएगा। गणित में गिनती, पहाड़ा, जोड़, घटाव, गुना और भाग बताया जाएगा।

इनकी लगेंगी स्पेशल क्लास
स्कूलों में अपनी-अपनी व्यवस्था के अनुसार सप्ताह में 3 दिन हिंदी, अंग्रेजी और गणित पढ़ाया जाएगा। यह व्यवस्था एक दिन के अंतराल में हो रही है, यानी एक दिन 3 पीरियड ताे दूसरे दिन 6 पीरियड लगाए जा रह हैं। अंतराल के आने वाले दिनांे में संस्कृत, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान के साथ ही हिंदी, अंग्रेजी और गणित को मिलाकर 6 विषय 40-40 मिनट के पढ़ाए जाएंगे।

इस प्रकार चलाए जाएंगे कोर्स
कक्षा 9वीं में ब्रिज कोर्स के माध्यम से इन बच्चों को पढ़ाई में मजबूत किया जाएगा। सप्ताह में 3 दिन तक हिंदी, अंग्रेजी और गणित के ही पीरियड पढ़ाए जाएंगे।


इंटरव्यू / फिल्मों के चुनाव में अक्षय की मदद करती है ट्विंकल, सफल करियर के पीछे पत्नी की सलाह को बताया अहम


बॉलीवुड डेस्क. अक्षय कुमार लगातार बेहतरीन फिल्में दर्शकों के सामने ला रहे हैं। अच्छी फिल्मों की बदौलत उनकी मार्केट वेल्यू में खासा इजाफा हुआ है। इसका नतीजा ये है कि वो फोर्ब्स लिस्ट 2019 के सबसे अमीर सितारों में शामिल हुए हैं। 15 अगस्त को उनकी फिल्म मिशन मंगल रिलीज हो रही है। इस फिल्म से दर्शकों को बहुत उम्मीदेंहैं। एक्टर अपने अच्छे करियर का श्रेय पत्नी ट्विंकल खन्ना को देते हैं।

बेहतर गाइडेंस देती हैं ट्विंकल: अक्षय

    • पत्नी के साथ बॉन्डिंग को लेकर अक्षय ने अंग्रेजी अखबार से बात की। उन्होंने बताया- 'ट्विंकल पत्नी होने से पहले मेरी सबसे अच्छी दोस्त हैं। वो मुझे कई चीजों को लेकर सलाह देती है। हालांकि मैं उनसे अपने काम को लेकर ज्यादा चर्चा नहीं करता हूं। लेकिन जब महसूस करता हूं कि मुझे उनकी सलाह की जरूरत है तो उनसे फिल्मों और काम को लेकर चर्चा करता हूं। वो मेरी बातों को ध्यान से सुनती है और मुझे बेहतर गाइडेंस देती हैं।'
    • अक्षय ने आगे कहा- 'मेरे करियर को बेहतर बनाने में ट्विंकल की अहम भूमिका रही है। मैं उनसे हर स्क्रिप्ट को लेकर बात नहीं करता हूं।  लेकिन फिर भी वो मुझसे बात करती हैं और मैं उनकी बातों को मैं याद रखता हूं। उन्होंने एक बार मुझसे कहा था, कोई जोर जबरदस्ती नहीं है, जो अच्छा लगे करो।' 
  1. लगातार फिल्म शूटिंग और प्रमोशन हैं व्यस्त

    अक्षय अपने फिल्म मिशन मंगल के प्रमोशन में जुटे हैं। ये फिल्म स्वतंत्रता दिवस पर जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस से टकराएगी। इसके बाद अक्षय लगातार फिल्मों में व्यस्त हैं। वो रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी के साथ लक्ष्मी बॉम्ब, हाउसफुल 4 में व्यस्त हैं। ये सभी इस साल के अंत से अगले साल की पहली छ माही तक रिलीज होंगी।

इजराइल / रिमोट से कंट्रोल होने वाला दुनिया का पहला कुत्ता, वाइब्रेशन से समझता है इशारा



  • इजराइल कीबेन-गूरिऑन यूनिवर्सिटी ने तैयार किया रिमोट सिस्टम
  • वाइब्रेशन बटनवाली जैकेट पहनाकर रिमोट से भेजा जाता है संदेश


Jul 24, 2019, 04:52 PM IST
हैप्पी लाइफडेस्क. अब कुत्तों को रिमोट से कंट्रोल किया जा सकेगा। इजराइल की बेन-गूरिऑन यूनिवर्सिटी ने ऐसा सिस्टम तैयार किया है जो वाइब्रेशन के जरिए कुत्ते को संदेश भेजता है। ताई दुनिया का पहला ऐसा कुत्ता है जिस पर यह प्रयोग किया गया है। ताई आवाज के मुकाबले डिवाइस से भेजे गए बाइब्रेशन को भाषा को ज्यादा बेहतर और आसानी से समझता है।

सामने न होने पर भी कुत्तों को किया जा सकेगा कंट्रोल

  1. ताई की उम्र 6 साल है। यह लेब्राडोर और जर्मन शेफर्ड की क्रॉसबीड है। यह इंसान के इशारे समझ सके, इसके लिए उसे एक खास किस्म की जैकेट पहनाई गई। इसमें लगे सेंसर से वाइब्रेशन पैदा होता है, जो उसके लिए एक भाषा की तरह काम करता है। यह उसे बताता है कि उसका मालिक क्या करने के लिए कह रहा है। 


  2. शोधकर्ताओं का दावा है, कुत्ते को कंट्रोल करने वाला सिस्टम उन लोगों के लिए बेहतर साबित होगा जो चल-फिर नहीं पाते या जानवर उनकी नजरों के सामने नहीं है। मिलिट्री और रेस्क्यू मिशन में शामिल होने वाले कुत्तों के लिए भी यह सिस्टम बेहतर साबित होगा। 


  3. शोधकर्ताओं के मुताबिक, कुत्ते को पहनाई जाने वाली जैकेट में पीछे और किनारे पर 4 छोटे वाइब्रेशन बटन लगाए गए हैं। हर बटन के अलग मायने है। इनमें उछलना, नीचे आना, पास आना और पीछे जाने के लिए रिमोट से वाइब्रेटन बटन के जरिए अलर्ट भेजते हैं। इसके लिए उन्हें अलग-अलग बटन के मुताबिक ट्रेनिंग भी दी गई।


  4. यूनिवर्सिटी में रोबोटिक्स लाइब्रेरी के डायरेक्टर प्रो. आमिर शेपिरो के मुताबिक, अब तक की रिसर्च में सामने आया है कि बोलने की अपेक्षा कुत्ते वाइब्रेशन से संवाद को बेहतर समझते हैं। हाल ही इस कॉन्सेप्ट को जापान में आयोजित वर्ल्ड हेप्टिक कॉन्फ्रेंस में पेश किया गया था। जल्द ही इसका तकनीक का प्रयोग दूसरी प्रजाति के कुत्तों पर किया जाएगा और उन्हें इसकी ट्रेनिंग दी जाएगी। 
  5. My email address

Tuesday, 23 July 2019

अगली सेल / 29 जुलाई को खरीद सकेंगे रेडमी K20 सीरीज स्मार्टफोन; 21999 रुपए है शुरुआती कीमत

  • पहला फोन जिसके पॉप-अप कैमरे में लगी है जुगनू जैसी चमकने वाली लाइट
  • पॉप-अप कैमरा की मजबूती जांचने के लिए 3 लाख बार इसकी टेस्टिंग की


Papperwale.blogspot.com
गैजेट डेस्क. श्याओमी के पॉपुलर रेडमी K20 सीरीज स्मार्टफोन की अलगी सेल29जुलाई को होगी।सीरीज में दो मॉडल रेडमी K20 और रेडमी K20 प्रो को लॉन्च किया गया है। फोन शुरुआती कीमत 21,999 रुपए है। इन्हें एमआई डॉट कॉम, एमआई होम और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। सेल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
रेडमी K20 सीरीज का फ्लिपकार्ट पर टीजर पेज
aaaaaaaaasljkjjhsss
  • भारत में कीमत और लॉन्चिंग ऑफर

    रेडमी K20 प्रो
    वैरिएंटकीमत
    6GB+128GB27,999 रु.
    8GB+256GB30,999 रु.
    रेडमी K20
    6GB+64GB21,999 रु.
    6GB+128GB23,999 रु.
    • दोनों फोन तीन कलर में उपलब्ध है। इसकी अगली सेल 29 जुलाई को होगी जिसे फ्लिपकार्ट, एमआई डॉट कॉम और एमआई होम स्टोर से खरीदा जा सकेगा। जल्द ही यह एमआई पार्टनर स्टोर पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। दोनों फोन के साथ 999 रुपए कीमत का प्रीमियम हार्ड कवर मुफ्त मिलेगा।
    • अल्फा सेल में भाग लेने वाले ग्राहक को ICICI क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 2000 रुपए का कैशबैक दिया जा रहा है।
    • एयरटेल के ग्राहकों को 249 रुपए और 299 रुपए के प्री-पेड प्लान पर डबल डेटा बेनेफिट मिलेगा।
  • रेडमी K20 प्रो सीरीज के स्पेसिफिकेशन

    • रेडमी K20 प्रो में 6.39 इंच का एमोलेड फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसमें 1080*2340 पिक्सल का रेजोल्यूशन है। यह एंड्रॉयड 9 पाई विद एमआईयूआई 10 पर बेस्ड है।
    • यह ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस है जिसमें 8 जीबी तक की रैम और 128 जीबी तक का स्टोरेज मिलता है।
    • फोन में 8 लेयर ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। गेमिंग का बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए इसमें सेकंड जनरेशन गेम टर्बो है।
    • फोन में 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX586 सेंसर से लैस प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है।
    • सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसके एज पर जुगनू जैसी चमकने वाली लाइट लगी है।
    डिस्प्ले साइज6.39 इंच
    डिस्प्ले टाइपसुपर AMOLED फुल एचडी प्लस, गोरिल्ला ग्लास 5
    रेजोल्यूशन1080*2340 पिक्सल
    सिम टाइपडुअल नैनो सिम
    प्रोसेसरऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 855
    रैम6GB/8GB
    स्टोरेज128GB/256GB
    रियर कैमराAI ट्रिपल कैमरा (48MP+8MP+13MP), डुअल एलईडी फ्लैश, एचडीआर, पैनोरामा
    सेल्फी कैमरा20MP पॉप-अप कैमरा
    सेंसरफिंगरप्रिंट (अंडर-डिस्प्ले), एक्सीरेलोमीटर, जारयोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी, कंपास
    कनेक्टिविटीवाई-फाई 802.11, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, रेडियो, यूएसबी टाइस-सी, 3.5एमएम हेडफोन जैक

निसान / ई-वाहनों के चलन से फिर लौटेगा सेडान की लोकप्रियता का जमाना, लोग एसयूवी को बोरिंग फैमिली कार मानेंगे


  • जापान की मल्टीनेशनल कार निर्माता निसान को उम्मीद, युवा सेडान खरीदने को देंगे तरजीह

Papperwale.blogspot.com

Jul 23, 2019, 
टोक्यो. कार मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री मौजूदा समय में तेज बदलाव के दौर से गुजर रही है। विकसित देशों में इलेक्ट्रिक वाहन धीरे-धीरे अपनी पैठ बनाने लगे हैं। जापान की मल्टीनेशनल कार निर्माता कंपनी निसान का मानना है कि इससे भविष्य में लोगों की कार को लेकर पसंद भी बदलेगी।
अभी एसयूवी गाड़ियों की डिमांड ज्यादा है। लेकिन, निसान का मानना है कि आने वाले समय में सेडान का दौर फिर लौटेगा और लोग एसयूवी को बोरिंग फैमिली कार मानेंगे। निसान के मुताबिक इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते चलन और राइड शेयरिंग सर्विस की लोकप्रियता में हो रहा लगातार इजाफा इसका कारण बनेंगे।निसान में हाल ही में नियुक्त चीफ प्रोडक्ट प्लानर इवान एस्पिनोसा कहते हैं, 'लोगों के लिए एसयूवी अब उतना कूल नहीं है जितना कुछ साल पहले था। यह सही है कि अभी भी सबसे ज्यादा बिक्री एसयूवी की हो रही है, लेकिन जल्द ही यह बदल सकता है। हाल ही में हमने 11 बड़े कार मार्केट में सर्वे कराया है। जिन लोगों के पास अभी सेडान नहीं है उनमें से 75% ने कहा कि वे अगली कार के तौर पर सेडान खरीदने का विचार करेंगे। युवाओं के बीच यह आंकड़ा 80% का है।'निसान का कहना है कि अब दुनियाभर में तेजी से इलेक्ट्रिक कार का चलन बढ़ रहा है। ज्यादा बैटरी एफिशिएंसी के लिए अधिकतर इलेक्ट्रिक कार सेडान मॉडल में ही बन रही है। इसलिए भविष्य में कार खरीदने वालों के पास सेडान में ज्यादा विकल्प मौजूद रहेंगे। इसके अलावा राइड शेयरिंग सर्विस का इस्तेमाल करने वाले भी एसयूवी की जगह सेडान में बैठना पसंद करते हैं।
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक 2040 तक दुनियाभर में बिकने वाली नई कार में से 50% से ज्यादा इलेक्ट्रिक कार होगी।इसी तरह राइड शेयरिंग का ट्रेंड भी तेजी से बढ़ रहा है। ब्लूमबर्ग की एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले समय में लोग कार खरीदने की बजाय ओला, उबर जैसी सर्विस को ही ज्यादा तरजीह देंगे। चीन के बाजार से मिल रहे संकेत भी निसान के आकलन को बल देते हैं। चीन में हालिया समय में एसयूवी की डिमांड घटी है। करीब एक दशक तक सेडान पर बढ़त बनाने के बाद अब एसयूवी वहां लोकप्रियता खो रही है।
प्रोडक्ट बेहतर करने पर 3 हजार करोड़ खर्च करेगी कंपनी
निसान ने मई में घोषणा की थी कि वह अपने सभी प्रोडक्ट को बेहतर करने के लिए तीन साल में 43 करोड़ डॉलर (करीब 3 हजार करोड़ रुपए) खर्च करेगी। साथ ही वह इस दौरान 20 से ज्यादा नए मॉडल भी पेश करेगी। कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों पर भी बड़ा निवेश करने वाली है।
Contact us email address www.russellscott@vivek.com

एशेज सीरीज / टेस्ट क्रिकेट में पहली बार जर्सी पर खिलाड़ी का नाम और नंबर होगा


  • इंग्लैंड क्रिकेट ने ट्विटर पर कप्तान जो रूट की एशेज की जर्सी में फोटो शेयर की
  • ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 1 अगस्त से एशेज सीरीज शुरू होने वाली है
  • इस एशेज सीरीज से सब्स्टिट्यूट खिलाड़ियों से संबंधित नया नियम भी लागू होगा

Papperwale.blogspot.com

Jul 23, 2019, 03:58 PM IST
खेल डेस्क. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 1 अगस्त से होने वाली एशेज सीरीज में पहली बार खिलाड़ियों की जर्सी पर उनका नाम और नंबर लिखा होगा। यह टेस्ट क्रिकेट में भी पहली बार आया है, जो एशेज से लागू किया गया। अब तक सिर्फ वनडे और टी-20 में ही ऐसा होता रहा है, लेकिन अब फैंस को टेस्ट में भी जर्सी के पीछे खिलाड़ी का नाम और नंबर दिखाई देगा।
इंग्लैंड क्रिकेट ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने ट्विटर पर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट की एशेज की जर्सी में फोटो शेयर की। जर्सी पर पीछे की तरफ खिलाड़ी का नाम रूट और नंबर 66 लिखा है। बोर्ड ने ट्वीट किया, ‘‘टेस्ट शर्ट के पीछे खिलाड़ी का नाम और नंबर।’’

Monday, 22 July 2019

आंध्रप्रदेश / किसान को 60 लाख रु. का हीरा मिला, नासमझी में 5 तोला सोना और 13.5 लाख रु. में बेचा


  • कुरनूल जिले में हीरा मिलने की यह दूसरी घटना है, पुलिस मामले की जांच कर रही है
  • पिछले महीने 12 जून को एक गड़ेरिए को 8 कैरेट का हीरा मिला था, जो 20 लाख में बिका था

Papperwale.blogspot.com

Jul 21, 2019, 
हैदराबाद . आंध्रप्रदेश के कुरनूल जिले के गोलावनेपल्ली निवासी एक किसान को खेत में जुताई के दौरान 60 लाख रुपए का हीरा मिला। नासमझी में गरीब किसान ने हीरे को एक स्थानीय व्यापारी अल्लाह बख्स को बेच दिया। इसके बदले व्यापारी ने किसान को 5 तोला सोनाऔर 13. 5 लाख रुपए नकद दिए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
पुलिस का कहना है, "हीरे के कैरेट, रंग और वजन के बारे में पता किया जा रहा है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।"कुरनूल जिले में यह दूसरी घटना है, जब किसी को हीरा मिला हो। इससे पहले 12 जून को एक गड़ेरिए को 8 कैरेट का हीरा मिला था, जो 20 लाख में बिका था।

बारिश में बढ़ जाती हीरे की तलाश

  1. कुरनूल जिला हीरा उत्पादन के लिए काफी चर्चित है। यहां जोनागिरी, तुग्गाली, मडि्डकेरा, पगिडिराई, पेरावली, महानंदी और महादेवपुरम जैसे कई गांवों में बारिश के दौरान हीरे की खोज बढ़ जाती है।
  2. हीरे के लिए कुरनूल में आसपास के गांवों और जिलों के अलावा दूसरे राज्यों से भी लोग आते हैं। इनमें बड़े पैमाने पर कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र के लोग होते हैं। कारण, बारिश से मिट्‌टी बह जाती है, ऐसे में हीरे सतह पर आकर चमकने लगते हैं। जिससे इन्हें खोजना आसान हो जाता है।
  3. हीरे को लेकर मान्यता

    हीरा पाए जाना वाला क्षेत्र सर्वनारासिम्हा स्वामी मंदिर के आसपास का है। यह मंदिर सिरिवेला मंडल मुख्यालय के अधीन है। लोगों में मान्यता है कि विजयनगर साम्राज्य के कृष्णदेवराय और उनके मंत्री तिमारासु ने जमीन के नीचे खजाना छुपाया था।

जयपुर / ड्राइव एंड ड्रंकर के खिलाफ एक्शन में ट्रेफिक पुलिस, डीसीपी ने संभाली कमान, ढाई घंटे में 88 गाड़ियां जब्त

  • शहर में 10 जगहों को चिन्हित कर ट्रेफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान
  • डीसीपी ने दोपहर को संपर्क सभा में दिए थे निर्देश-ना सुनें सिफारिश

Papperwale.blogspot.com


Jul 22, 
जयपुर.राजधानी के जेएलएन मार्ग पर रफ्तार के कहर ने दो भाईयों सहित एक ज्वैलर व एक महिला की जान को लील लिया। इसके बाद शहर की ट्रेफिक पुलिस मुस्तैद हो गई है। रविवार को यातायात पुलिस, जेडीए व नगर निगम और अन्य अधिकारियों की मैराथन मीटिंग्स के बाद सड़क हादसों को रोकने के लिए नई कवायद शुरु हो गई है।

शहर के दुर्घटना स्थलों को चिन्हित करयातायात पुलिस ने ओवर स्पीड गाड़ियों की गति को नियंत्रण करने के लिए रविवार देर रात विशेष अभियान चलाया। इसके लिए खुद डीसीपी ट्रेफिक राहुल प्रकाश मैदान में उतरे। इससे कार्रवाई में जुटे यातायात पुलिसकर्मियों में भी जोश आ गया। एक्शन में आई पुलिस ने सिंघम रूप ले लिया।

लक्जरी गाड़ियों में सवार नशे में धुत्त कई रईसजादों की धरपकड़ शुरु कर दी। रात डेढ़ बजे तक पुलिस ने 50 चौपहिया वाहनों को पकड़ा। इसके अलावा 30 दुपहिया और 8 अन्य वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर जब्त कर दिया। पकड़े जाने पर कई वाहन चालकों ने कहीं किसी नेता या किसी अफसर से फोन करवाकर प्रभाव डालना चाहा।
लेकिन ट्रेफिक पुलिस ने एक नहीं सुनी। धड़ाधड़ पुलिस ने 185 एक्ट के तहत कार्रवाई की। इस कार्रवाई से यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। लोग पुलिस के भारी लवाजमे को देखकर इधर-उधर गलियों में बचने के रास्ते तलाशने लगे।

10 जगहों पर विशेष अभियान, 88 वाहनों को किया जब्त
डीसीपी ट्रेफिक राहुल प्रकाश ने बताया कि रविवार रात को शहर के 10 स्थानों पर विशेष टीमें बनाकर तैनात की गई। यह कार्रवाई देर रात 11 बजे से सोमवार तड़के करीब डेढ़ बजे तक चली। जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले व अन्य नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

करीब 88 गाड़ियों को एम वी एक्ट के तहत बंद कर दिया। डीसीपी राहुल प्रकाश ने कहा कि किसी भी सूरत में यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों के खिलाफ कोई सिफारिश नहीं चलेगी। सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कारगिल विजय दिवस /  अक्षय ने शेयर किया तेरी मिट्टी गाते जवानों का वीडियो, लिखा भारत के वीर लाखों सलाम बॉलीवुड डेस्क. अक्षय कुमार ने...